मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा पुलिस ने शुक्रवार की रात बीबीगंज पुल के नीचे छापेमारी कर 14 पुड़िया गांजे के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सुशील महतो कांटी का रहने वाला है।पुलिस को सूचना मिली थी सुशील महतो कांटी से आकर मुजफ्फरपुर शहर में गांजा बेचता है। इसी बीच बीबीगंज पुल के पास से उसे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। मामले में शनिवार को पुलिस के बयान पर ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि आरोपित के संभावित ठिकानों और घर पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्...