Muzaffarpur News: 13 में से 12 वार्ड सदस्य ग्रामसभा से रहे अनुपस्थित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। प्रखंड की सरैया पंचायत सरकार भवन में रविवार को ग्रामसभा हुई। मुखिया सरोज कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें 13 वार्ड सदस्यों में सिर्फ एक वार्ड पांच की सदस्य शर्मिला देवी ने भाग लिया। शेष 12 वार्ड सदस्य सूचना के बावजूद अनुपस्थित रहे। मुखिया ने वार्ड सदस्यों के अनुपस्थित रहने को निंदनीय बताया है। वहीं, विकास मित्र झगरू माझी के लगातार ग्राम सभाओं में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई। ग्राम सभा में अब तक कराए गए विकास कार्यों की चर्चा की गई। मौके पर पंचायत सचिव रंजन कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.