मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 12 अपराधियों की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव न्यायालय में दिया गया है, जिसमें से दो के खिलाफ आदेश प्राप्त हो चुका है। पुलिस ने कहा कि साइबर, एनडीपीएस, मद्य निषेध और अन्य संगीन मामलों के कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्ति को भी चिह्नित कर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी का दावा है कि तकनीक और त्वरित कार्रवाई के दम पर साइबर अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है और पीड़ितों को राहत दिलाने को प्राथमिकता दी जा रही है।नए यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साइबर अपराध में 6.43 करोड़ होल्ड, 19 गिरफ्तार सिपाहियों की तैनाती :एसएसपी ने बातया कि जिला बल को मजबूत करने के लिए 694 सि...