Muzaffarpur News: 114 एएनएम को तीन महीने से नहीं मिला काम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिले की 114 एएनएम को तीन महीने से काम नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आयी है। इन एएनएम की तैनाती हाल में ही हुई है। विभाग की समीक्षा में पाया गया है कि इन एएनएम की तैनाती स्वास्थ्य उपकेंद्रों में की जानी थी, लेकिन पीएचसी स्तर से इनके लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र को चिह्नित ही नहीं किया गया। उपकेंद्र चिह्नित नहीं होने से एएनएम कहीं काम नहीं कर रही हैं। सीएस ने सभी पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि इन एएनएम के लिए उपकेंद्रों को चिह्नित कर उनकी तैनाती की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.