Muzaffarpur News: 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 12 दिसंबर से
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गायत्री शक्तिपीठ अखाड़ाघाट के सभागार में रविवार को जिला स्तरीय गोष्ठी हुई। इसमें 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में शांतिकुंज प्रतिनिधि शशिभूषण ठाकुर ने सभी परिजनों से कहा कि घर-घर जाकर परम पूज्य गुरुदेव एवं वन्दनीया माता के संदेशों को पहुंचाएं। जिला समन्वयक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गोष्ठी के दौरान व्यवस्थापक ललितेश्वर प्रसाद सिंह ने यज्ञ समिति का गठन कराकर कार्य भार देते हुए उन्हें सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.