मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के सिमरी बसंत गांव में मंगलवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिमरी बसंत निवासी लालबाबू सहनी शराब का कारोबार करता है। इसके आलोक में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। मौके से 10 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए पुलिस ने तस्कर लालबाबू को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...