Muzaffarpur News: 'सरकारी शिक्षण संस्थानों की स्थिति बदहाल'
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: बोचहां। मध्य विद्यालय बोचहां के सभागार में रविवार को भाकपा माले की बोचहां प्रखंड इकाई की ओर से शिक्षा, परीक्षा में सुधार तथा रोजगार के विषय पर परिचर्चा हुई। माले प्रखंड सचिव रामबालक सहनी ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति पर गंभीर सवाल उठाया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण और बाजारीकरण के कारण सरकारी शिक्षण संस्थानों की स्थिति बदहाल हो गई है। दो सितंबर को मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले छात्र संसद में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक सोनेलाल पासवान, आइसा के जिला नेता नीरज व मनीष, माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, पवन कुमार, मो. उमर, मनोज सहनी, गुलशन कुमार, चंदन कुमार, अजीत कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दलितों, महिलाओं व अतिपिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.