मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन आत्मा के सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मा के अध्यक्ष आलोक कुमार ने किसान सलाहकार और एसएसएम को सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ डॉ. नीरज कुमार रंजन, केवीके के वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार मौर्या, कृषि पदाधिकारी अली खां, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अविनाश मेहरा, मुकेश कुमार, सुधीर पूर्वे, किसान सलाहकार दयाशंकर, राजीव पासवान, एटीम अनुपमा भारती, मुन्नी कुमारी, रत्नेश पटेल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...