Muzaffarpur News: 'समय पर इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो जाता'
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: औराई। प्रखंड परिसर में रविवार को टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। बीडीओ रजनीश शंकर झा ने कहा कि समय पर इलाज, नियमित दवा सेवन और संतुलित पोषण से टीबी का पूरी तरह उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि दवाओं का बेहतर प्रभाव तभी होता है, जब मरीज को पर्याप्त पोषण मिले। प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से टीबी के मरीजों को सहयोग करने की अपील की। सामूहिक प्रयास से ही औराई प्रखंड को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, बीपीआरओ मनोज कुमार, पीएचसी प्रभारी दिव्या कुमारी, हेल्थ मैनेजर संजीव कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.