Muzaffarpur News: 'महिला सशक्तीकरण के बिना विकास संभव नहीं'
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: सरैया। रामकृष्ण दुबियाही पंचायत में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं महिला सशक्तीकरण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक संघर्ष महामोर्चा के अध्यक्ष चंदेश्वर ठाकुर ने की। विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान रामाज्ञा कुमार को महा मोर्चा का पंचायत अध्यक्ष एवं कपिलदेव भगत को उपाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर पूर्व सरपंच रंजीत कुमार, प्रखंड राजद अध्यक्ष रवींद्र पासवान, रामाशीष महतो, वसंत कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.