Muzaffarpur News: 'महिलाएं वित्तीय निर्णयों में खुद आत्मनिर्भर बनें'
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: बोचहां। रामदास मझौली में गुरुवार को वित्तीय समावेशन विशेष अभियान 6.0 के तहत लोगों को बैंकिंग से जुड़ी जानकारी दी गई। एसबीआई की क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियंका पांडेय ने कहा कि महिलाएं बचत, बीमा, डिजिटल बैंकिंग और अन्य वित्तीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर वित्तीय निर्णयों में आत्मनिर्भर बनें। कहा कि 'वित्तीय समझदारी, समृद्ध नारी' एक जागरूक और वित्तीय रूप से सशक्त महिला न केवल अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करती है, बल्कि समाज की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। इस मौके पर प्रबंधक वित्तीय समावेशन आलोक कुमार, एजीएम रविप्रकाश, एलडीएम सतीश कुमार, प्रबंधक मानव संसाधन बिपुल कुमार व शाखा प्रबंधक सुशील कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Sitapur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.