Muzaffarpur News: 'दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप'
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: सरैया। बखरा स्थित मदरसा तेगिया फैजाने गौसे आजम में 24वें हजरत उमर अली कादरी जुनावी शरीफ के उर्स पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता हजरत गुलाम रसूल बाल्यावी ने दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताया। कहा कि निकाह को आसान बनाने के साथ दहेज लेने-देने की कुप्रथा भी समाप्त हो। उन्होंने बेटियों के सम्मान और सादगीपूर्ण निकाह को बढ़ावा देने की अपील की। इस अवसर पर हजरत जियाउल मुज्तबा कामिल हुसैनी, मौलाना अरमान बरकाती, मौलाना मासूम साहब, मशहूर शायर तौकीर राजा इलाहाबादी, जिला पार्षद प्रतिनिधि रहमतुल्ला राईन मुन्ना आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.