मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। शहर के चंदवारा स्थित एक विवाह भवन में रविवार को जकात सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से जकात तकसीम कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्रेटरी सैयद अहमद ने पिछले वर्ष की कार्यों की रिपोर्ट पेश की और जकात सेंटर की ओर से की जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जकात को केवल अस्थायी सहायता के रूप में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का माध्यम बनाया जाए। कार्यक्रम में हामिद हुसैन, सरफराज आलम, एजाज अहमद, हैदर अली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...