मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को अपनाकर जीवन में तनाव और मानसिक अशांति से मुक्ति पाई जा सकती है। सकारात्मक सोच, भक्ति और आत्मचिंतन से कठिन परिस्थितियों में भी मानसिक संतुलन बनाए रखना संभव है। रविवार को ब्रह्मपुरा स्थित डॉ. अरुण शाह के क्लिनिक परिसर में अरुण शाह फाउंडेशन की ओर से आयोजित आध्यात्मिक एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम में इस्कॉन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष गिरिराज चंद्र प्रभुजी ने ये बातें कहीं। इस अवसर पर गिरिराज चंद्र प्रभुजी को सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. एच.एन. भारद्वाज, डॉ. अरुण शाह, एच.एल. गुप्ता, रमेश केजरीवाल, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा और ए.के. ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...