मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। छोटी कल्याणी इलाके में हंगामा कर रहे सात लोगों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें गायघाट के रामनगर का विमल कुमार, तुर्की के लदौड़ा का मो.सलाम, मो.राजा, मो.साबिर, मो.असगर, वैशाली का मो.सलाम, रामपुर हरि का मो.राजा शामिल है। ​पुलिस को सूचना मिली कि छोटी कल्याणी चौक के पास कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को दबोच लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...