Muzaffarpur News: ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटा, भर्ती
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पंकज मार्केट के पास मंगलवार को ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी चोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ई-रिक्शा मालिक रमेश कुमार टेकरीवाल ने अपनी गाड़ी पंकज मार्केट के पास खड़ी की थी। इसी दौरान एक स्मैकियर ने मौका पाकर ई-रिक्शा को स्टार्ट किया और भागने लगा। रमेश कुमार की नजर जैसे ही गाड़ी पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाते हुए चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से गाड़ी की चाबी तोड़ दी। मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस फिलहाल आरोपी के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.