Muzaffarpur News: होम डिलीवरी करने जा रहे शराब धंधेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी पुलिस ने होम डिलीवरी करने जा रहे शराब धंधेबाज को दिघरा नहर के समीप से गिरफ्तार किया। धंधेबाज मुशहरी का राजीव यादव है। उसे प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। बताया गया कि कच्ची पक्की ओपी की पुलिस दिघरा नहर के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान आरोपित बाइक से जा रहा था। पुलिस को देखते ही वह बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। बाइक के हैंडिल में लटक रहे झोला में 24 बोतल यूपी निर्मित शराब मिली। पूछताछ में पता लगा कि वह होम डिलीवरी करता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शौचालय से विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.