Muzaffarpur News: होम्योपैथी चिकित्सक के निधन पर जताया शोक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: कांटी। क्षेत्र के होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार सिंह का मंगलवार देर रात इलाज के दौरान पटना में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। बुधवार को पैतृक गांव असनगर में उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों व आम लोगों ने गहरा शोक जताया है। विधायक अजीत कुमार, प्रमुख कृपाशंकर शाही, मुखिया नवीन कुमार, महेश प्रसाद साह, जनार्दन ठाकुर, कारी साहु, सुदर्शन मिश्र, राजकिशोर सिंह, नूतन साहित्यकार परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र, परशुराम सिंह, स्वराजलाल ठाकुर, गजेंद्र पासवान, उज्ज्वल गुप्ता, राजकुमार भोला, कौशल दुबे ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.