Muzaffarpur News: होटल में शराब पार्टी करने पहुंचे पांच युवकों को दबोचा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 पर जारंग के पास एक लाइन होटल में रविवार की रात शराब पार्टी करने पहुंचे कार सवार पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से 13 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित लोहबंदरा निवासी राजीव कुमार, रोहित कुमार, राकेश कुमार तथा पीयर थाने के बंदरा निवासी चंदन कुमार और प्रमोद कुमार शामिल हैं। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि रविवार देर रात सभी युवक कार से जारंग चौक के समीप एक लाइन होटल में पार्टी करने पहुंचे थे। कार से उतरकर होटल में प्रवेश करने के दौरान पुलिस ने सभी को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर 13 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.