Muzaffarpur News: होटल पर कब्जा व जान से मारने की धमकी का आरोप
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र से धोखाड़ी और जबरन कब्जा करने का एक मामला सामने आया है। वैशाली के भगवानपुर निवासी धूर्जटि कुमार सिंह ने मझौलिया चौक स्थित एक कॉम्प्लेक्स के मकान मालिक अजय कुमार उर्फ टुन्ना के खिलाफ सदर थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित का आरोप है कि एग्रीमेंट होने के बावजूद मकान मालिक ने उनके होटल, रेस्टोरेंट व बैंक्वेट हॉल पर जबरन कब्जा कर लिया और करीब 26 लाख रुपये का सामान हड़प लिया। आरोप लगाया है कि मार्च 2024 से तीन साल के लिए होटल किराए पर लिया था। गैस संकट के कारण होटल कुछ दिनों के लिए बंद था। जब 17 जुलाई को होटल पहुंचे तो देखा कि होटल के गेट का लॉक तोड़कर दूसरा ताला लगा दिया गया था। आरोप है कि पूछने पर मकान मालिक ने साफ कह दिया कि अब यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.