मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मेस के खराब खाने को लेकर एमआईटी के प्रथम वर्ष के छात्र सोमवार को भड़क गये। छात्रों ने सुबह के नाश्ते का बहिष्कार कर दिया। इससे पहले रविवार रात भी छात्रों ने मेस में खाना नहीं खाया। छात्रों ने कहा कि वह सभी एच-1 हॉस्टल के छात्र हैं। यहां खाना काफी खराब मिलता है। छात्रों ने मेस संचालक को बदलने के लिए प्रशासनिक भवन के बाहर हंगामा भी किया। काफी देर समझाने के बाद छात्रों का हंगामा खत्म हुआ।

मेस संचालक बदलने की मांग पर छात्रों का हंगामा सुबह 10.30 बजे एच-1 हॉस्टल के छात्र एमआईटी के प्रशासनिक भवन पहुंचे और हंगामा करने लगे। छात्रों का कहना था कि बार-बार शिकायत के बार भी मेस का खाना ठीक नहीं हो रहा है। हंगामे की सूचना पर हॉस्टल के वार्डन डॉ. अमित वर्मा और चीफ वार्डन प्रो. वि...