मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण में यह बात सामने आयी है। पिछले दिनों विभाग के कई अधिकारियों ने कई वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान आकांक्षी प्रखंड मुशहरी में भी कई गड़बड़ी मिली थी। शेरपुर के वेलनेस सेंटर पर आयरन की नई दवा नहीं दी जा रही थी। कुढ़नी के चैनपुर वाजिद में रजिस्टर पर कुछ दर्ज नहीं हो रहा था। मनियारी के वेलनेस सेंटर निरीक्षण के दिन छह मरीज ही आए थे। हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान नहीं हो रही थी। सकरा के बाघनगरी का वेलनेस सेंटर दोपहर डेढ़ बजे बंद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...