मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटरमाला वशीपुर गांव में बुधवार की देर रात युवक की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित आशुतोष कुमार को मखदूमपुर से गिरफ्तार कर लिया। पैसे का हिसाब करने के बहाने नगीना सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार को घर से बुलाकर उसके सिर में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशुतोष के पास से कट्टा और तीन कारतूस बरामद हुआ है। मामले को लेकर नगीना सिंह ने गुरुवार को गांव के ही आशुतोष के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नगीना सिंह ने पुलिस को बताया कि बगलगीर आरोपित आशुतोष चेन्नई में ठेकेदार है। यह भी पढ़ें- पत्नी से अवैध संबंध में युवक की गोली मारकर पति ने की हत्या उसी के पास पुत्र मजदूरी करता था। पांच वर्षों से आशुतोष मजदूरी नहीं देता था। पैसे का हिसाब करने के लिए बुधव...