मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दू जनजागृति समिति ने 24 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर सोमवार को घटस्थापना के शुभ मुहूर्त में बीबीगंज स्थित हनुमान मंदिर में विशेष प्रतिज्ञा समारोह आयोजित किया गया। इसमें हिन्दूनिष्ठों और धर्मप्रेमियों ने हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का संकल्प लिया। समारोह में अधिवक्ता संजय कुमार, जयवर्धन, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों से आगामी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...