Muzaffarpur News: हालात सामान्य, फिर भी अलर्ट रहें ग्रामीण : डीएम
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। फतेहाबाद गांव का गुरुवार को डीएम कुमार गौरव ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पानी की स्थिति सामान्य है। गंडक नदी का जलस्तर भी नीचे है। उन्होंने ग्रामीणों से अलर्ट रहने को कहा। बताया कि प्रशासनिक टीम लगातार निगरानी कर रही है, फिलहाल संवेदनशील और अलर्ट वाले इलाकों में टीमों को सक्रिय रखा गया है। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की तैनाती के साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। डीएम ने बताया कि संबंधित बोर्ड की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में पानी बढ़ने की संभावना बहुत कम है। बावजूद स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- विधायक ने फतेहाबाद गांव का लिया जायजा पंचायतों में पानी की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.