Muzaffarpur News: हाजीपुर में पत्नी के जेवर गिरवी रख कोचिंग संचालक ने लिया था दो लाख का गोल्ड लोन
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोचिंग संचालक निर्भय कुमार ने पत्नी रीना कुमारी के जेवर दो साल पहले हाजीपुर स्थित मुथूट फाइनेंस की शाखा में गिरवी रख कर दो लाख रुपये गोल्ड लोन लिया था। गिरवी रखे जेवर में हार, कान का, टीका, नथिया और एक सोने की चेन थी। दो-तीन माह लोन का सिर्फ ब्याज जमा किया। छह माह पहले निजी स्कूल की नौकरी छूटने के बाद निर्भय कोचिंग चलाकर और घर-घर ट्यूशन पढ़ाकर किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसने छह माह से गोल्ड लोन का ब्याज भी नहीं भरा था। फाइनेंस कर्मी की कॉल लगातार आ रही थी। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पति-पत्नी 20 हजार रुपये लेकर हाजीपुर गए। लेकिन, वहां कर्मियों ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.