Muzaffarpur News: हाईस्कूल गेट के पास छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा बलिराम हाईस्कूल गेट के पास छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार को टेस्ट परीक्षा समाप्त होने के बाद सबहा-जहांगीरपुर-मुरौल सड़क पर छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें कुछ बाहरी युवक भी शामिल हो गए। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय चंद्रा ने बताया कि मारपीट और हंगामा की सूचना पर सभी शिक्षकों के साथ स्कूल गेट के पास पहुंचे। पंचायत के मुखिया अजय कुमार और सकरा पुलिस भी पहुंच गई, तब तक सभी भाग गए। मामले से जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.