Muzaffarpur News: हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने अंडा व्यवसायी को रौंदा, मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी एनएच 122 पर कच्ची-पक्की ओपी के दिघरा होली मिशन चौक के पास सोमवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार अंडा व्यवसायी मो. सद्दाम (24) को रौंद दिया। वह तुर्की थाने के लदौड़ा गांव के निवासी थे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच पर हंगामा किया। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।
दुर्घटना और पुलिस की कार्रवाई बताया गया कि सद्दाम बाइक से तगादा में निकले थे। इसी दौरान दिघरा चौक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कच्ची-पक्की ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के चाचा मो. खुर्शीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.