मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के शेरपुर में एनएच पर शनिवार की शाम साढ़े सात बजे हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साइकिल सवार की पहचान नहीं हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हाईवा समस्तीपुर की ओर से आ रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई, जिसकी चपेट में आने से साइकिल सवार जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। ओपी प्रभारी कुमारी पुष्पा ने बताया कि जख्मी के बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...