Muzaffarpur News: हाईटेंशन तारों के बगल में स्कूल, फिर भी पहले से नहीं चेता बिजली विभाग
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुशहरी प्रखंड के अहियापुर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बच्चियों के झुलसने की घटना ने बिजली विभाग और स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही परिसर में दो स्कूल चलते हैं, जहां करीब 500 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। बावजूद स्कूल भवन के ठीक बगल से गुजर रहे 33 हजार और 11 हजार वोल्ट के तारों से बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर दो छात्राएं झुलसीं, एक गंभीरस्कूल परिसर में हाईटेंशन तारों से सुरक्षा पर सवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय सहबाजपुर और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अहियापुर एक ही भूखंड पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.