Muzaffarpur News: हाइवे पर घायल अज्ञात महिला की इलाज में मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: सकरा। सकरा थाना अंतर्गत मुशहरी गांव के निकट छह दिन पूर्व अज्ञात गाड़ी से घायल महिला की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में हो गई। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है। उसके शव की पहचान नहीं हो सकी है। पिछले शनिवार की रात महिला हाइवे पर किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे सकरा पुलिस ने उठाकर सकरा सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.