मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: औराई। धरहरवा पंचायत के कटौझा चंदवारा मार्ग किनारे रविवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से धरहरवा पंचायत के हनुमाननगर निवासी रामस्नेही राय के पुत्र मन्नू राय (46) को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। मन्नू राय का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। परिजनों ने बताया कि छत की ढलाई के बाद प्लास्टर के लिए मापी करने के लिए मन्नू राय गया था। मापी के दौरान मकान के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। समाजसेवी संतोष पासवान ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...