मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे के पानी छोड़ने से शुक्रवार की दोपहर स्टेशन रोड में भीषण जलजमाव हो गया। मालगोदाम चौक से लेकर जंक्शन के गेट नंबर चार सड़क की दोनों लेन में पानी लग गया। इससे जंक्शन से इमलीचट्टी बस स्टैंड के बीच पैदल आवाजाही करने वाले रेल या बस यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई लोग डिवाइडर के सहारे गंदे पानी सामान के साथ आते-जाते दिखे। नवनिर्मित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग के गेट के सामने भी सड़क पर पानी लगा था.

जलजमाव का कारण दरअसल, जंक्शन परिसर का पानी छोड़े जाने के कारण स्टेशन रोड में जलजमाव हुआ। स्थानीय व्यवसायियों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से छह-सात दिनों के अंतराल पर जंक्शन का पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें सीवर की गंदगी व दुर्गंध होने से संक्रमण फैलने का भी खतरा है। निगम के सिटी...