मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवददाता। जिले की सभी पंचायतों में टीबी मुक्त अभियान की निगरानी की जाएगी। इसके लिए डीएम कुमार गौरव ने अधिकारियों की टीम का गठन किया है। सभी अधिकारियों को एक-एक प्रखंड आवंटित किया गया है।प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी विवेक कुमार को सरैया, भूमि सुधार उप समाहर्ता स्नेहा कुमारी को कुढ़नी, एसडीओ पश्चिम आकांक्षा आनंद को पारू, वरीय उप समाहर्ता डॉ अर्चना कुमारी को मड़वन, जिला आपूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह को बोचहां, निदेशक लेखा प्रशासन अभिजीत चौधरी को मोतीपुर प्रखंड आवंटित किया गया है।इसके अलावा जिला पंयायती राज अधिकारी प्रियव्रत रंजन को औराई, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार को मुरौल, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी मृदुला कुमारी को मुशहरी, जिला भू अर्जन अधिकारी शालिग्राम साह को साहेब...