Muzaffarpur News: हर थाने को रोजाना 150 बाइकों की जांच के निर्देश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई की घटनाओं और बेखौफ घूम रहे बाइकर्स गैंग पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने शहर के सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी थानेदारों को विशेष निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब शहर के प्रत्येक थाने को रोजाना कम से कम 150 बाइकों की सघन जांच करनी होगी।एसएसपी के इस निर्देश के बाद शहर के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस हरकत में आ गई है। प्रमुख चौराहों, सड़कों तथा संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम सिर्फ चालान काटने या ऊपरी कागजात देखने तक सीमित नहीं रह रही है, बल्कि हर वाहन के इंजन नंबर, चेसिस नंबर और वैध कागजातों की स्थिति की बारीकी से जांच कर रही है।एसएसपी कांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.