Muzaffarpur News: हरिसभा में जगद्धात्री पूजा पर छऊ नृत्य ने मोहा मन
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरिसभा दुर्गा पूजा समिति की ओर से बुधवार को हरिसभा मध्य विद्यालय के प्रांगण में जगद्धात्री पूजा धूमधाम से मनाई गई। आकर्षक ढंग से सजे पूजा परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां जगद्धात्री की प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया। पूजा के बाद शाम में वीणा कंसर्ट क्लब के प्रांगण में बंगाल के पुरुलिया जिले से आए कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।पूजा समिति के पुरोहित सुकांत बनर्जी व मंगलमय लाहिड़ी ने विधि-विधान से पूजा कराई। समिति के अनिकेत घोष ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां जगद्धात्री देवी दुर्गा का स्वरूप हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हरिसभा में जगद्धात्री पूजा का आयोजन आज उनकी पूजा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.