Muzaffarpur News: हरिसभा दुर्गापूजा के पहले दिन क्विज का आयोजन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरिसभा दुर्गा पूजा कमेटी के 125वें पूजनोत्सव का शुभारंभ रविवार को क्विज के आयोजन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. समीरण कुमार पाल, प्रो. अनीता घोष और प्रो. पी. चटर्जी उपस्थित रहे। क्विज मास्टर के रूप में अर्पण कुमार ने सवाल पूछे, जबकि मृणाल कांति सिन्हा ने स्कोरर की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी की ओर से मनीषा दत्त और प्रो. शिउली भट्टाचार्य ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर हरिसभा दुर्गा पूजा कमेटी के सभापति प्रो. दुर्गा पद दास, सचिव उज्ज्वल कुमार दास, कोषाध्यक्ष अर्पण बोस और सह सचिव केदारनाथ चटर्जी समेत कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.