मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रजिस्ट्री कार्यालय परिसर स्थित अमर शहीद बाबू अमीरी सिंह के स्मारक स्थल की शनिवार को पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने साफ-सफाई की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के दौरान नगर मंडल के तत्वाधान में रेफरल अस्पताल के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सकरा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, भाजपा महामंत्री सोनू निगम कुमार, विधानसभा संयोजक कपिलेश्वर प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष सुनील गिरि, मंजय सिंह, नरेश सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...