मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को शहरी क्षेत्रों में जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन एवं महत्व विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशन में हुआ। वक्ताओं ने शहरी क्षेत्रों में जल-जीवन-हरियाली अभियान के क्रियान्वयन की प्रक्रिया एवं जल-संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही जल-संरचनाओं को जीवन का आधार बताते हुए उनसे जुड़ी प्रमुख चुनौतियों एवं संभावित अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बिहार जैसे राज्यों में जल-संरक्षण की बढ़ती आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर प्रो. नासीर अख्तर, डॉ. मदन कुमार, प्रो. संतोष कुमार प्रसाद सहित अन्य व्याख्याताओं ने बिहार के संदर्भ में जल-संरचनाओं ...