Muzaffarpur News: हरियाणा पुलिस को सौंपी गई चोरी की जब्त बाइक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-53 थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक हरियाणा पुलिस को सुपुर्द करने का सीजेएम कोर्ट ने आदेश दिया है। पिछले नौ जून को अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां के निकट वाहन जांच के दौरान पुलिस ने इसे जब्त किया था। तब पुलिस ने सिवाईपट्टी थाना के कोदरिया गांव के विक्की कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में विक्की ने गुरुग्राम से बाइक चोरी कर लाने की बात बताई थी। हरियाणा की पुलिस ने जब्त वाहन को वहां के कोर्ट में पेश करने के लिए अनुमति देने को लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। अहियापुर थाना पुलिस की रिपोर्ट पर सीजेएम ने इसकी अनुमति दे दी। इसके बाद अहियापुर थाना की पुलिस ने यह बाइक हरियाणा पुलिस को सौंप दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.