Muzaffarpur News: हरशेर में आग से घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के हरशेर गांव के वार्ड- 10 में रविवार की रात आग लगने से पूर्व वार्ड सदस्य उमेश दास का घर जल गया। आग में झुलसकर करीब आधा दर्जन बकरियों की मौत गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। घर में रखा अनाज सहित करीब तीन लाख की संपत्ति और 25 हजार नकदी जल गई। सीओ गौतम कुमार ने कर्मचारी को नुकसान के आकलन का निर्देश दिया है। मुखिया संगीता कुमारी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.