मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: बंदरा। हरपुर पिलखी पुल के उत्तरी छोर पर गड्ढा बन गया है। करीब दो फीट में सरिया दिखने लगी है। इस कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। दो एनएच और दरभंगा से जोड़ने वाले सुगम मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन आते-जाते हैं। पीरापुर पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण माने जाने वाले पुल का मेंटनेंस जरूरी है। समय रहते मेंटेनेंस नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। बूढ़ी गंडक पर 2012 में पुल बना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...