मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दामूचक स्थित कार्यालय में शुक्रवार को हम पार्टी का 11वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं सीतामढ़ी के जिला प्रभारी शरीफुल हक की अध्यक्षता व महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार के संचालन में समारोह हुआ। कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत हम पार्टी केंद्र के साथ बिहार सरकार में भी मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया और पार्टी के लंबे भविष्य की कामना की। मौके पर चितरंजन वर्मा, मो. नबी आलम, कन्हैया कुमार गुप्ता, पूनम देवी, नसीम अंसारी, सुरेश कुमार मांझी, मो. शादाब, दिवाकर कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- मुंगेर: हम (से.) का 11वां स्थापना दिवस मनाया, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान ...