मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी, एक संवाददाता। सहिला हथौड़ी हाईस्कूल में मंगलवार को बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के तहत दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर 30 लाख 95 हजार 650 रुपये की लागत आएगी। मौके पर विधायक ने कहा कि हथौड़ी हाईस्कूल काफी पुराना है। इसकी एक अपनी पहचान व गरिमा है। इस दो अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से विद्यालय में कक्षों की कमी दूर होने के साथ विद्यार्थियों को पठन-पाठन में सुविधा मिलेगी। मौके पर भाजपा नेता आदर्श कुमार, जदयू नेता अनिश शाही, मुखिया लालबाबू सहनी, प्रधानाध्यापक तारिक अनवर, रोशन कुमार सहित आदि थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...