Muzaffarpur News: हथौड़ी में लोडेड पिस्टल के साथ युवक को दबोचा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की मधेपुरा पंचायत के अम्मा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर लोडेड पिस्टल के साथ युवक को दबोच लिया। आरोपित बोचहां थाने के चौमुख निवासी सत्यम शाही है। बताया जाता है कि सत्यम एक युवक के साथ अम्मा गांव स्थित ससुराल गया था। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए सत्यम के साथ गए युवक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने सत्यम को दबोच लिया। उसके पास से लोडेड पिस्टल बरामद हुई। हथौड़ी थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि अम्मा गांव में घर की घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया है। उसे थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.