मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। बेरई दक्षिणी पंचायत के बेरई गांव में लगातार मिट्टी का खनन हो रहा है। शुक्रवार को हथौड़ी पुलिस के पहुंचने से पहले खनन माफिया फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टरों से मिट्टी की ढुलाई के कारण सड़कों पर मिट्टी गिरने से बरसात के मौसम में चलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और खनन विभाग से खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...