मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में आपसी विवाद में बेटे ने मां की पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंचे पड़ोसी मो. कमरुद्दीन शाह को पीट दिया। बताया कि मारपीट होता देख महिला का बचाव करने पहुंचे थे। इस दौरान महिला के पुत्रों ने उनके साथ मारपीट की। कमरुद्दीन शाह ने हथौड़ी थाना में पांच लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...