Muzaffarpur News: हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के एक युवक का हथियार लहराते वीडियो वायरल हो रहा है। युवक के हाथ में ऑटोमैटिक और रेगुलर दोनों हथियार दिख रहे हैं। वीडियो एक बगीचा में बनाया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। इसको लेकर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि वीडियो किस उद्देश्य से बनाया गया। हथियार असली है या नकली, इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल कर रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होगी। वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.