Muzaffarpur News: हथियार भिड़ाकर दवा व्यवसायी से एक लाख लूटे
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जगरनाथपुर दोकरा बुनियादी स्कूल के समीप रविवार की देर रात हथियार भिड़कार दवा व्यवसायी से एक लाख रुपए लूट लिया। एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। भागने के दौरान कुछ दूर आगे तुलसी चौक के पास ऑटो से बदमाशों की बाइक टकरा गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तीनों बदमाश बाइक छोड़कर चौर की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। छानबीन में बाइक चोरी की निकली। इस संबंध में दवा व्यवसायी पिंटू पटेल ने सोमवार को थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोती चौक स्थित उनकी दवा की दुकान है। रविवार की देर रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान बुनियादी स्कूल के पास तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब एक लाख रुपये व मोबाइल लूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.