मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आलू-प्याज व्यापारी मुकेश के मुंशी सूर्यकांत साह से हथियार के बल पर 3.18 लाख रुपये और दुकान का खाता-बही से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले देवरिया के धरफरी निवासी सूर्यकांत साह और उनके साथी दूसरे मुंशी जैतपुर के ऋषिकेश कुमार बाजार समिति स्थित गद्दी से काम निपटाकर अपनी-अपनी बाइक से भगवानपुर के सुभाष नगर स्थित डेरा लौट रहे थे। वे बाजार समिति के गेट से निकले ही थे कि अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। ​जैसे ही चांदनी चौक ओवरब्रिज से नीचे उतरे और संजय सिनेमा पुल की ओर बढ़े, तभी तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने सूर्यकांत की बाइक को आगे ...